भदोही। खुद्दामे हज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला हज ट्रेनर हाजी आज़ाद खान के चाचा जान सूबेदार उर्फ सुब्बा खान के लिए इस्तकबालिया कार्यक्रम मोहल्ला कजियाना शरीफ हाजी आज़ाद खान के आवास पर आयोजन शम्सी टूर एंड ट्रेवेल्स के ऑनर हाफ़िज अनस की अध्यक्षयता में किया गया। कार्यक्रम का आगाज तिलावते कुरआने हकीम से किया गया। उसके बाद शायरे इस्लाम शायर जावेद आसिम व हाफ़िज अनस, एखलाक खंजर ने नाते नबी पढ़ कर दिल को ताजगी बख्शी। वहीं खुद्दामे हज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला हज ट्रेनर हाजी आज़ाद खान ने कहा नबी की बारगाह में जाने वाला शख्स बहोत ही मोतबर हुआ करता है।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/कहा बारगाहे रिसालत मआब सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम में जाने वाला मेहमाने रसूले अरबी होता है और ऐसे मेहमानों को अल्लाह अपना मेहमान बना लेता है। श्री खान ने अपने चाचा जान को उमरा शरीफ के अरकान व फजायल के बयानात से रोशनास किया। समिति के उपाध्यक्ष हाजी शेख हबीब व महासचिव मौलाना शोएब आलम नदवी ने भी उमरा शरीफ के अरकान व फजायल पर रौशनी डाली। इस मौके पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के महासचिव आफ़ताब अंसारी, उपाध्यक्ष ओबैदुल्ला असरी, सचिव फैसल खान, जावेद कुरैशी, इरशाद खान प्रिंस, दिलशाद खान शानू, मो0 वैस खान, फिरोज खान रिंकू, दानिश खान, मो0 इमाद खान, अशफिया, अखलाक खान आदि मौजूद रहे।