लखनऊ। पिंडरा महोत्सव में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक अरुण मिश्रा को सम्मानित किया गया। गाजीपुर निवासी श्री मिश्र देश विदेश में अपनी कला का डंका बजा चुके हैं ।इस महोत्सव के सांस्कृतिक आयोजन में सुप्रसिद्ध लोक गायक अरुण मिश्रा को लोक संस्कृति एवं लोक संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अरुण मिश्रा ने अपने लोकप्रिय लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहपूर्वक सराहना की।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पिंडरा के विधायक ने कहा कि लोक कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के संवाहक हैं और उनकी कला को प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने अरुण मिश्रा के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कलाकार नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सांस्कृतिक प्रेमी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।