डीईओ ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Share
भदोही। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) एवं डीएम शैलेश कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में स्थित ईवीएम एवं वीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। वहां की सुरक्षा एवं रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान डीईओ एवं डीएम ने वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की वैधता अवधि की जांच की और सभी उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुसार क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/
वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। डीईओ ने कहा कि ईवीएम एवं वीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के सभी सुरक्षा इंतजामों एवं अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर डिप्टी डीईओ शुभांगी शुक्ला, जिला ईवीएम नोडल अधिकारी राजकुमार वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, डीआईओ अनिल कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *