फिरोजाबाद। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत गुरुवार को दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने तिरंगे के रंगों से आकर्षक नोटिस बोर्ड सजाए। वहीं आयोजित तिरंगा राखी निर्माण कार्यशाला में विभिन्न डिजाइनों की सुंदर राखियां तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette सैनिकों और पुलिसकर्मियों को भेजने के लिए छात्राओं ने शुभकामना संदेश एवं आभार पत्र भी लिखे।
इसके अलावा ‘तिरंगा बुनाई और धागे’ गतिविधि के तहत छात्राओं ने तिरंगे रंगों के धागों से आकर्षक चटाइयां तैयार कीं। महाविद्यालय में संचालित एनसीसी, एनएसएस, रोवर-रेंजर्स, खेल, गृह विज्ञान, बीकॉम तथा बीए विभाग की छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।विभिन्न विभागों की शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिताओं का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ उपस्थित रहा।