छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Share
पुरवा, उन्नाव:  समाजवादी आंदोलन के पुरोधा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ‘छोटे लोहिया’ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर गुरुवार को पुरवा विधानसभा क्षेत्र के करदहा, संदाना और लऊवा गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।सीएल यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने राजनीति को सत्ता का नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा का माध्यम माना।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/ उनका जीवन सादगी, ईमानदारी, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में उनके विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। सामाजिक समरसता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए उनके आदर्शों पर चलना आवश्यक है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रमों में डॉ. सुशील कुमार, इंजीनियर अभिषेक सिंह यादव, वीरभान, गया प्रसाद, सुनील निर्भय, बाबू यादव, अर्पित कुमार, रामपाल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *