नगीना । सावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में मोहल्ला सरायवीर निवासी सभासद बृजमोहन बिश्नोई के पुत्र लवी बिश्नोई के नेतृत्व में 120लीटर गंगाजल हरिद्वार से लाकर नगीना में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का एक जत्था ढोल-नगाड़ों एवं डीजे की धुनों के बीच रवाना हुआ।जत्थे के प्रस्थान के अवसर पर सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने शिवभक्तों का पुष्पवर्षा एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/
“बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया।इस अवसर पर सभासद बृजमोहन बिश्नोई एवं लवी बिश्नोई के दादाजी जगदीश बिश्नोई ने लवी बिश्नोई व उनके साथियों को आशीर्वाद देकर यात्रा के लिए विदा किया। कार्यक्रम में उज्ज्वल चंद्रा, अभिषेक बिश्नोई, नानू वर्मा, मन्नू बिश्नोई, मोहन बिश्नोई, राजवीर बिश्नोई, सभासद मनोज टंडन, मनी बिश्नोई, मनदीप सेठी, निशांत बिश्नोई, आकाश सैनी, सागर बिश्नोई, हर्ष शर्मा, बबलू सैनी, पप्पू सैनी सहित दर्जनों शिवभक्त एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।