शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान के साथ-साथ चरित्र का निर्माण करना: पंकज

Share

बाराबंकी। नवागंतुक छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश, सांस्कृतिक विरासत, अनुशासन, प्लेसमेंट अवसरों तथा विभिन्न क्लबों और सोसायटियों से परिचित कराने के उद्देश्य से श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम ‘इंडक्शन-26’ का बुधवार को भव्य और गरिमामय वातावरण में आरंभ हुआ। इस मौके पर विश्वविद्यालय के चांसलर इं. पंकज अग्रवाल एवं प्रो-चांसलर इं. पूजा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक सन्देश भेजकर शुभकामनाएं दी और कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य ज्ञान के साथ-साथ चरित्र निर्माण और समाज तथा राष्ट्र के प्रति गहरी जिम्मेदारी की भावना जागृत करना है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे विश्वविद्यालय के गौरव को आगे बढ़ाएं, अनुशासन बनाए रखें और अपने कार्यों से विश्वविद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करें। कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, चरित्र विकास और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्रों को नवाचार, अनुसंधान और उद्योग जगत की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी।

read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/उद्घाटन सत्र के बाद परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकांक्षा निगम ने ज्ञान साझाकरण सत्र में परीक्षा प्रणाली, मूल्यांकन प्रक्रिया और शैक्षणिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी। इंडक्शन-26 का दूसरा दिन 6 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रेरक व्याख्यान, एनसीसी, सामुदायिक सेवा सोसायटी की गतिविधियां, खेल, सोशल मीडिया इवेंट्स, मिस्ट्री हंट तथा डीजे कार्यक्रम शामिल हैं। कार्यक्रम का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. (डॉ.) वीना सिंह द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल एवं प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी एम दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना समेत विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक एवं विभागाध्यक्षों की उपस्थिति रही।
खबर और फोटो जरूरी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *