अफजलगढ । भूतपूर्व सैनिक किसान महासंघ के संयोजक चौ.संजय राणा ने उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट का स्वागत करते हुए इसे किसानों के कल्याण की दिशा में सराहनीय बताया है ।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/ उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री राज्य बागवानी विकास योजना के तहत निजी कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू के भंडारण शुल्क पर सब्सिडी एवं नंद बाबा दुग्ध मिशन के लिए धनावंटन से किसान लाभान्वित होंगे , किन्तु मांग के अनुरूप उर्वरक की आपूर्ति हेतु प्रभावी प्रावधान न किया जाना निराशाजनक है ।