पयागपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग ने परखी योजनाओं की जमीनी हकीकत, अधिकारियों को दिए जवाबदेही और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Share

बहराइच (पयागपुर, तहसील )। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से बुधवार को पयागपुर विकास खंड सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने की। बैठक में पिछड़ा वर्ग के उत्थान से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच तथा विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई।बैठक के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने अधिकारियों से विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार चौरेसिया एवं एस.पी. सिंह ने भी विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर अपने सुझाव दिए तथा पिछड़ा वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत। जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक वीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी मन्नू मिश्रा सहित विकास विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोग के समक्ष विभागीय उपलब्धियों, चल रही विकास परियोजनाओं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।इस अवसर पर ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अनुपम शुक्ला ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *