अफजलगढ । क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआँखेडा में नमामि गंगे एवं जलापूर्ति विभाग उ.प्र. द्वारा दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पानी की आपूर्ति हेतु ओवर हैड टैंक का निर्माण कराया गया था , पाइप लाइन बिछाने और टंकी बनने के बाद कुछ दिन तक पानी की आपूर्ति भी की गई किन्तु अब लगभग डेढ वर्ष से नलों में पानी नहीं आ रहा है । स्थानीय ग्रामीणों ने सम्बन्धित जूनियर इंजीनियर से कई बार पानी न मिलने की समस्या से अवगत कराया किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की शिकायत पर शिव सेना जिलाध्यक्ष चौ.संजय राणा ने अपनी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया । स्थानीय ग्रामीण ऊषा कौर, जमीर सिंह, सुखदयाल सिंह ,आशीष , फतेह सिंह, कृष्णारानी, मोनिका रानी , राजरानी, मुख्तियार सिंह , सुरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह ,सुबा सिंह, जसपाल सिंह, श्रवण कुमार, प्रभुजोत सिंह, सरजीत कौर, जसवंत सिंह, जीत सिंह, जोगिंदर सिंह, जगतार सिंहʼ गुरमीत सिंह, परगट सिंह, हरजीत सिंहʼ कुलवंत सिंह आदि द्वारा बताया गया कि इस गांव में पेयजल की गम्भीर समस्या है , गांव में कोई भी इंडिया मार्का हैंड पम्प भी नहीं है ।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette अपने खर्च पर नल लगवाना सामान्य व्यक्ति की पहुँच से बाहर है । व्यक्तिगत नलों से गन्दा पानी आता है ,पीने के लिए रात्रिकाल में घडों में पानी भरकर रखा जाता है उसमें फिटकरी एवं चूना आदि डालकर शोधन कर अगले दिन पीने में उपयोग किया जाता है । चौ.संजय राणा ने अपनी टीम के साथ ओवर हैड टैंक स्थल पर जाकर देखा तो वहां घास एवं कटीली झाडियां खडी हुई हैं एवं देखभाल हेतु नियुक्त कर्मी ने अपने कृषि यंत्र रखने का स्थान बना रखा है । सोलर पैनल एवं मोटर आदि संयंत्र जंग लगकर खराब होने के कगार पर हैं ।यद्धपि जल जीवन मिशन पूरी तरह फेल नहीं हुआ है, लेकिन कई जगहों पर भ्रष्टाचार, पानी की टंकियां और पाइपलाइन अधूरी होने तथा समय पर पानी न मिलने से यह विफल जैसा दिखता है। निरीक्षण के समय महेन्द्र सिंह सिरोही, मनवीर सिंह यादव, सरदार कुलदीप सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।