गंगोह। पिछले एक सप्ताह से हरिद्वार जाने वालों का सिलसिला धीरे-धीरे चल रहा था जिसमें अब तेजी आ गई है। यह लोग कावड लाकर भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करेंगे। शिव भक्तों के कारण सावन माह में माहौल शिव मय होता जा रहा है। दूर स्थानों पर जल चढ़ाने वाले ज्यादातर लोग जा चुके हैं, अब जो लोग गंगा जल लेने जा रहे हें वह कावड लाकर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में भी जल अभिषेक करेंगे। मंगलवार को बरसात के बावजूद नगर का बाइपास मार्ग हर-हर, बम-बम से गुंजायमान रहा।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/ सैंकड़ों शिव भक्त अनेक वाहनों के माध्यम से हरिद्वार के लिए यहां से होकर गुजरे, यही स्थिति नगर के मध्य मार्ग की रही। अब तेजी से हरियाणा जाने वाले कावडियों का आना आरंभ हो जाएगा। हर साल हरियाणा की और जाने वाले कावडिए काफी संख्या में करनाल हाईवे का दौलतपुर पुल से प्रयोग करते हैं। कावड यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने चैराहों पर सुरक्षा की दूष्टि से चैकस व्यवस्था की है।