चार वर्षीय ईशान की शिवभक्ति बनी आकर्षण का केंद्र

Share

गागलहेड़ी। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में जहां लाखों शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं चार वर्षीय ईशान ठाकुर अपनी मासूम भक्ति से सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जनपद के बजौरा गांव निवासी ईशान अपने पिता राजेश कुमार के साथ कांवड़ यात्रा कर रहा है। राजेश कुमार ने बताया कि ईशान बचपन से ही धार्मिक संस्कारों से जुड़ा हुआ है और भगवान शिव के प्रति उसकी विशेष आस्था है। इसी श्रद्धा को देखते हुए इस वर्ष उसे पहली बार अपने साथ कांवड़ यात्रा पर लेकर आए हैं।read more:https://pahaltoday.com/9-militants-arrested-in-manipur-weapons-and-6-ieds-recovered/ यात्रा के दौरान नन्हा ईशान पूरे उत्साह के साथ बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ रहा है। उसकी अटूट श्रद्धा और उत्साह को देखकर राहगीर, कांवड़िये और स्थानीय लोग उसकी सराहना कर रहे हैं। कई श्रद्धालु उसे आशीर्वाद देते हुए भगवान भोलेनाथ से उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी कर रहे हैं। नन्हे ईशान की शिवभक्ति कांवड़ यात्रा में श्रद्धा और संस्कारों की सुंदर मिसाल बनकर सभी को प्रेरित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *