रिहंद डैम का डीएम ने किया निरीक्षण, जल उपलब्धता और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रविवार को रिहंद डैम का स्थलीय निरीक्षण कर जल उपलब्धता, संचालन व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से डैम में उपलब्ध जल, रखरखाव तथा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डैम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा जल उपलब्धता और संचालन प्रणाली को प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों। डीएम ने डैम परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के समुचित रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि डैम से जुड़े विभागों तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, उपजिलाधिकारी दुद्धी, रिहंद डैम के सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *