महामंडलेश्वर मां किरणनंद गिरी ने बजरंगबली को लगाया भोगसोनभद्र। ओबरा नगर के सुभाष चैराहा स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में शनिवार को श्री राम सेवा समिति द्वारा सावन माह के अवसर पर भव्य खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज स्थित सनातनी किन्नर अखाड़ा आश्रम की महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 मां किरणनंद गिरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बजरंगबली को खीर का भोग लगाया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित कर उनका आशीर्वाद दिया।समिति की ओर से बताया गया कि पिछले लगभग एक वर्ष से प्रत्येक शनिवार को सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर परिसर में नियमित रूप से खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जो अब सेवा, समरसता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बन चुका है। सावन माह में इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए खीर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महामंडलेश्वर मां किरणनंद गिरी ने कहा कि प्रभु श्रीराम और बजरंगबली की कृपा से निस्वार्थ सेवा का यह कार्य निरंतर चलता रहे।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ उन्होंने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाज में प्रेम, सहयोग और मानव सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। श्री राम सेवा समिति के संस्थापक अजीत सिंह ने कहा कि समिति का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के समाज सेवा करना है। वहीं संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सेवा का यह संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जरूरतमंदों तक प्रसाद एवं सेवा का लाभ पहुंचाया जाता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रसाद वितरण एवं व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राधानंद गिरी, ओबरा नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे, संस्थापक अजीत सिंह, संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, संकट मोचन झा, विजय शंकर, अमरदीप सिंह, अनिल गुप्ता सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।