20 लाख की मार्फीन के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Share

बाराबंकी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफदरगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 148 ग्राम अवैध मार्फीन, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। शुक्रवार सुबह पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर अवैध मादक पदार्थ लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं।read  more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/ सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम पंडरा तिराहा के निकट घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सारिक पुत्र महमूद, निवासी ग्राम चदना कटरा, अयान अहमद पुत्र मोहम्मद फुरकान, निवासी फैजुल्लागंज, अबु सहमा पुत्र जमाल, निवासी वीआईपी सिटी, नबीगंज, मोहम्मद आसिफ खान पुत्र सुहेल खान, निवासी पिलखुआ, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़, हाल पता एएस रेजिडेंसी, ग्रीन गार्डेन, बेरी छिपयाना, जनपद गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 148 ग्राम अवैध मार्फीन, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, चार मोबाइल फोन बरामद किया।  पुलिस के अनुसार बरामद मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनरूप्रभावी पदार्थ अधिनियम (छक्च्ै ।बज) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक सुधीर तिवारी, उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चन्देल, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल हरिकान्त, प्रांजुल, मयंक सचान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *