राज्य मंत्री ने वितरित किए दैवीय आपदा सहायता प्रमाण पत्र

Share

बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज के साथ शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह सिरौलीगौसपुर में मुख्यमंत्री दैवीय आपदा आर्थिक सहायता के प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रत्येक पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा बताते हुए कहा कि किसी भी आपदा से प्रभावित परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। मंत्री ने यह भी बताया कि दैवीय आपदा में मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपए की सहायता देकर सरकार अपनी संवेदना व्यक्त कर रही है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों में ग्राम खेमापुर निवासी स्वर्गीय जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय का परिवार शामिल है। उनकी शारदा सहायक नहर में डूबने से मृत्यु हो गई थी।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/उनकी पत्नी श्रीमती मीरा देवी पाण्डेय को 4 लाख रुपये की सहायता राशि का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसी प्रकार, ग्राम पिपरौली निवासी स्वर्गीय रवि कुमार गौतम के परिवार को भी सहायता मिली। रवि कुमार की मृत्यु भी शारदा सहायक नहर में डूबने से हुई थी। उनकी माता श्रीमती नीलम को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। ग्राम नोहरी का पुरवा निवासी स्वर्गीय स्नेहलता वर्मा की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पुत्रों अंच वर्मा और आभाश वर्मा को 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव, पवन वर्मा, लवकुश वर्मा, काशी प्रसाद द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, लवलेश पण्डित, शिवम शुक्ला, अनिल वर्मा, पुष्पेंद्र शुक्ला, सोहन लाल वर्मा, शुभम द्विवेदी, सतीश विश्वकर्मा, मुरली रावत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *