शक्तिनगर, सोनभद्र। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 13 हजार रुपए वापस दिलाए हैं।पुलिस के अनुसार, चिल्काटांड निवासी राजेश गुप्ता के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठग ने धोखाधड़ी कर 13,000 रुपए ट्रांसफर कर लिए थे।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना पुलिस ने संबंधित बैंक से समन्वय कर धोखाधड़ी की गई राशि को होल्ड कराया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पूरी 13,000 रुपए की धनराशि सफलतापूर्वक राजेश गुप्ता के मूल बैंक खाते में वापस जमा करा दी गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रंजीत कुमार तथा महिला कांस्टेबल नीलम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।