योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्राथमिकता- राजेश अग्रवाल

Share

 नवागत एसडीएम नानपारा राजेश अग्रवाल से गुरुवार को स्थानीय पत्रकारों ने औपचारिक मुलाकात कर उनकी कार्य प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि आम जनता के प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध सुनवाई, समस्याओं का त्वरित निस्तारण तथा शासन की मंशा के अनुरूप और डी एम के आदेश का पारदर्शी ढंग से कार्य निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे  जनता को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।इसी क्रम में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने भी एसडीएम से शिष्टाचार भेंट की। अधिवक्ताओं ने विभिन्न न्यायिक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा तथा न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/एक प्रश्न के उत्तर में एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 35 गांव में बाढ़ की आशंका रहती है इस संबंध में पूरी तैयारी की जा रही दो मीटिंग हो चुकी है तीसरी मीटिंग बुलाई गई है lव्यापार मंडल के अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने  एसडीएम से मुलाकात कर नगर की समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने नगर में  रोडवेज बस स्टॉप की आवश्यकता बताते हुए इसके निर्माण की मांग रखी। एसडीएम ने इस संबंध में सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया तथा व्यापारियों से स्थानीय समस्याओं पर फीडबैक भी लिया। सुरेश शाह  एसडीएम को अंग वस्त्र भेट किया लमोहर्रम का कमेटी के सदर नदीम चौधरी, अरशद एडवोकेट ने कमेटी के लोगों के साथ के साथ एसडीएम से मुलाकात कर बुके भेंट किया lएसडीएम ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की lइस अवसर पर पत्रकार धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शकील अंसारी, अभिलाष श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, जयदीश श्रीवास्तव, वसीम हसन राजा, समाजसेवी सुरेश शाह एवं केशव पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *