श्रावण कांवड़ यात्रा व चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Share

 आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस चौकी जरवल कस्बा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव ने की। इस दौरान कांवड़ यात्रा आयोजकों, ताजियादारों, दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद किया गया। बैठक में विद्युत विभाग के अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, चौकी व हल्का प्रभारी तथा प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड भी मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने सभी आयोजकों से शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/वहीं सीओ डी.के. श्रीवास्तव ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने पर जोर दिया।बैठक में कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम से जुड़े सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी आयोजकों और ताजियादारों को विस्तार से दी गई। प्रशासन ने सभी से त्योहारों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *