लखनऊ। आर्ट ऑफ लिविंग लखनऊ चैप्टर ने धूमधाम से गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया।गुरु पूर्णिमा उन सभी आध्यात्मिक, अकादमिक गुरुजनों को समर्पित परम्परा है, गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म संस्कृति है। गुरु पूर्णिमा अज्ञान के अंधकार को मिटाने और जीवन को ज्ञान से भरने वाले गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का सबसे बड़ा पर्व है। आर्ट ऑफ लिविंग लखनऊ के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा का आयोजन 29 जुलाई 2026 को रघुवर कृपा हॉल, निकट सिया कालेज में शाम 6:00 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ गुरु पूजा सायं 6 बजे, विशेष रूप से 8 गुरु पूजा पंडितों द्वारा गुरुओं के सम्मान में की गई। भजन और गुरु पूर्णिमा ध्यान, गुरु पूजा के बाद एक भव्य सत्संग ( भजन,और ज्ञान ) का आयोजन किया गया, जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के भजन गायक, अर्चना सतीश, तनुज नारायण जी, शिव कुमार, नीरु जी , मेहा जी और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।पूर्णिमा ध्यान, सत्संग के दौरान ही गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी की मधुर वाणी में विशेष पूर्णिमा ध्यान सत्र भी हुआ। कार्यक्रम के अंत में ताजे प्रसादम का वितरण किया गया।