लखनऊ। खाटू श्याम मंदिर, लखनऊ में आयोजित सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव के अंतर्गत तुरपट्टी, पडरौना के लिए एकत्रित विभिन्न पवित्र नदियों के जल की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, विधान परिषद सदस्य अवनीश पटेल तथा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के सभापति विवेक सिंह तोमर श्री श्याम परिवार महामंत्री रुपेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि शोभायात्रा में सम्मिलित होकर भगवान सूर्यदेव एवं बाबा श्याम के श्रीचरणों में दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।readmore;https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना भी की।आयोजकों के अनुसार, सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव के अंतर्गत पवित्र नदियों के जल का विशेष धार्मिक महत्व है। इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं का संरक्षण तथा जनमानस में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे