*बाबा लिलोंटी नाथ मंदिर स्थित तालाब में दिखा विशाल मगरमच्छ लोगो में दहशत*

Share
लखीमपुर खीरी  के प्रसिद्ध बाबा लिलोंटीनाथ मंदिर परिसर के तीर्थ तालाब में रविवार को एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने जब तालाब के किनारे पानी में हलचल देखी तो पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन कुछ देर बाद जब 8-10 फीट लंबा मगरमच्छ पानी की सतह पर आया, तो वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालु तुरंत किनारे से पीछे हट गए और मंदिर प्रबंधन को सूचना दी। बताया जा रहा है कि बाबा लिलोंटीनाथ का यह कुंड धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र है।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/हर सोमवार और पर्व पर यहां सैकड़ों की संख्या में भक्त स्नान और पूजा के लिए आते हैं। ऐसे में मगरमच्छ के दिखने से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के लोग और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे। वन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। वनकर्मियों के आने तक श्रद्धालुओं को तालाब के पास न जाने की अपील की गई है।फिलहाल मगरमच्छ तालाब में ही मौजूद है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू की योजना बना रही है ताकि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के दर्शन हो सकें और वन्यजीव को भी सुरक्षित पकड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *