थाना शारदा नगर क्षेत्र में हुए चर्चित प्रकरण के बीच इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह का एक संवेदनशील और मानवीय पक्ष देखने को मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया।मृतक की मां अपने बेटे की मौत से गहरे सदमे में थीं और लगातार रो रही थीं। इस दौरान इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने आगे बढ़कर उन्हें सांत्वना दी तथा अपने हाथों से उनके आंसू पोंछे। वहां मौजूद लोगों ने इस भावुक पल को देखा, जिसने सभी को भावुक कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंस्पेक्टर ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ उन्होंने परिवार से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी गंभीरता से मामले पर नजर रखे हुए है।घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी एकत्र रहे। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की।इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह के इस मानवीय व्यवहार की क्षेत्र में चर्चा रही। कई लोगों ने इसे पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण बताया। वहीं, मृतक के परिजनों ने भी उम्मीद जताई कि उन्हें न्याय मिलेगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल संबंधित प्रकरण की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की