तहसील क्षेत्र के ग्राम लदावली निवासी समाजसेवी प्रमोद कसाना को राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई। समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मेरठ में आयोजित संगठन की बैठक में राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा के संरक्षक स्वामी सत्यदेव महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह तथा वरिष्ठ समाजसेवी अंतराम तंवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रमोद कसाना को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए बधाई दी। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और समाजहित के कार्यों को और गति मिलेगी। प्रमोद कसाना लंबे समय से समाज में एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं।readmore:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/ उनकी सामाजिक सेवाओं को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रमोद कसाना ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन एवं समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। ग्राम लदावली पहुंचने पर क्षेत्रवासियों एवं समाज के लोगों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।