हनुमान चालीसा पाठ एवं भंडारे का आयोजन’

Share

श्री बाला जी सेवा समिति (पटना) के तत्वावधान में मंगलवार को पटना मंदिर प्रांगण में श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अनिरुद्ध शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान बजरंगबली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत भगवान श्री हनुमान जी की भव्य आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/समिति के सदस्यों ने बताया कि श्री हनुमान चालीसा पाठ का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन लोगों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। समिति द्वारा समय-समय पर ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्याम कुमार सैनी, बालकृष्ण शर्मा, दीपक सैनी, विनोद सैनी, सचिन सैनी, सत्य प्रकाश गुप्ता, मन्नू, अमित उपाध्याय, सतीश पांचाल, बृजेश सैनी, राहुल पांचाल, प्रिंस सैनी, पिंटू सैनी, अशोक, अंकित, चंदन, रोहित सैनी सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *