सहारनपुर। महानगर के प्रमुख चर्च सेक्रेड हार्ट चर्च में परम प्रसाद ग्रहण दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 27 बच्चों को कैथोलिक ईसाई समाज के नियमानुसार प्रथम परम प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस मौके पर मेरठ के धर्माध्यक्ष भास्कर येसु राज का सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिशप भास्कर येशु राज ने कहा कि हमारे समाज के बच्चे काफी दिनों से धर्म प्रांत की प्रार्थना सीख रहे थे और साथ में उनके माता-पिता भी उनको धर्म की शिक्षा दे रहे थे। धर्म की शिक्षा देने के बाद आज वह पवित्र दिन आया जब हमने इन बच्चों को प्रथम प्रसाद ग्रहण कराकर कैथोलिक समाज का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि अब यह बच्चे पूर्ण रूप से हमारे धर्म के अच्छे प्रहरी होंगे।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ फादर जॉन चिमन ने बच्चों के माता-पिता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दीक्षा शिक्षा में एडविना, सिस्टर सीमा का बड़ा योगदान रहा है। प्रथम परम प्रसाद लेने वाले बच्चों में एलॉन मसीह, जोशुआ, अर्लीन, लुक सोलोमन, जेनट जोन, साध्वी, शर्ली, तेजस्वी, अवी, मयंक, मिशेल सोलोमन, ग्रेस, सानिया, निदेशक फादर स्टीफन प्रकाश, फादर जॉन चिमन, फादर प्रभाकरण और अन्य फादर सिस्टर प्रिंसिपल शीला सोलंकी, सिस्टर प्रिंसिपल प्रभा, सोफिया प्रधानाचार्य सिस्टर शीला, सिस्टर सीमा आदि मौजूद रहे।