शत-प्रतिशत उपस्थिति पर शिक्षिका काजल ने बच्चों को बांटी चाकलेट

Share

बाराबंकी। जनपद में अनेक ऐसे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं जिनके शिक्षकों ने निजी अभिरुचि तथा निजी संसाधनों के उपयोग से विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण सृजित किया है और ऐसे विद्यालय की बौद्धिक संपदा किसी मांटेसरी के समानान्तर और अधिक भी हो जा रही है। ऐसे शिक्षक पढ़ाई की विशेष तकनीक का प्रयोग करके बच्चों को रुचिकर शिक्षा खेल-खेल में शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भी अच्छी शिक्षा के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इसी तरह एक शिक्षका काजल वर्मा हैं जो कि विकास खण्ड मसौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय इचौलिया में तैनात हैं।readmore:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा एक में नामांकित सभी छात्रों की उपस्थिति से काजल वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की और सभी बच्चों को एक एक चॉकलेट वितरित की। काजल वर्मा ने इससे पूर्व भी अपने निजी संसाधन से बच्चों के लिए बैठकर पढ़ने वाली कई मेजें खरीदकर दान किया था। तब भी अनेक सामाजिक संस्थाओं ने शिक्षिका काजल वर्मा की प्रशंसा की थी और सम्मानित भी किया था। काजल वर्मा ने बताया कि नौकरी करना एक अलग बात है किंतु शिक्षक होकर काम करना एक अलग बात है। शिक्षण कार्य राष्ट्र का शैक्षिक सांस्कृतिक निर्माण है। बच्चों को ज्ञान देते हुए उन्हें कुशल बनाते हुए बहुत मजा भी आती है और गर्व की अनुभूति भी होती है कि हम सिर्फ टीचर या शिक्षक नहीं बल्कि गुरु की भूमिका का निर्वहन उत्कृष्टता के साथ कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *