चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, पराली जलकर राख, एक लाख का नुकसान

Share

चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा के समीप सरसावा-चिलकाना मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को पराली से भरी एक चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों से ट्रॉली के दोनों टायर फट गए। घटना स्थल के निकट पेट्रोल पंप होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वामी राजेश पांचाल ने बताया कि वह गांव तेलीपुरा से पराली लेकर यमुनानगर स्थित एक फैक्ट्री जा रहे थे। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही चलती ट्रॉली में अचानक आग लग गई। उन्होंने तत्काल ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग किया और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पराली पूरी तरह जल चुकी थी। आग की इस घटना में ट्रॉली के दोनों टायर भी फट गए। हादसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में सहयोग किया। घटना के चलते कुछ समय के लिए सरसावा-चिलकाना मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *