गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय प्रज्ञा 2026 के अंतर्गत विश्वविद्यालय में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चैयरमेन का जन्म दिवस विश्वविद्यालय दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्वविद्यालय दिवस का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. बी. एस. सिद्धू, कुलसचिव प्रो. डॉ. महिपाल सिंह व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा 500 निःशुल्क नेत्र शल्य-चिकित्साओं के लक्ष्य के अंतर्गत 15 नेत्र रोगियों को डॉ. राजेश आई हॉस्पिटल बिलासपुर, हरियाणा में ऑपरेशन हेतु ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ किया गया। तत्पश्चात कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में चैयरमेन डॉ. शोभित कुमार की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना तथा विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति एवं उन्नति के लिए यज्ञ किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ तत्पश्चात विरासत यूनिवर्सिटी हेरिटेज सेंटर द्वारा स्कूल ऑफ फार्मेसी में एक विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूरे विधि विधान से मुख्य अतिथि पद्मश्री भारत भूषण, पद्मश्री सेठ पाल, कुलपति प्रो. डॉ. बी. एस. सिद्धू, कुलसचिव प्रो. डॉ. महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर ने माँ सरस्वती व बाबू विजेंद्र कुमार की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में पुरस्कार समारोह, नृत्य, गायन, योगा प्रस्तुति व विशेष व्याख्यान सत्र जैसी अन्य गतिविधियां शामिल रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान व उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त करने पर विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें डीन हेल्थ साइंसेस प्रो. डॉ. रणजीत सिंह को बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड, प्रो. डॉ. मदन कौशिक को बेस्ट रिसर्च पब्लिकेशन अवॉर्ड, डॉ. विनोद कुमार यादव को बुक पब्लिकेशन अवार्ड, डॉ. जुल्फिकार अली को सबसे ज्यादा इम्पैक्ट फैक्टर अवॉर्ड, प्रो. डॉ. मयंक यादव व डॉ. सरिता शर्मा को पेटेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियां में वैभवी, तरुशी और ग्रुप, अंशु और ग्रुप, अनुष्का शर्मा, खुशी परमार, गीतांजलि और ग्रुप, दिव्या प्रकाश और अभिषेक, मरियम, विशाल, योग परफॉर्मेंस में बीएनवाईएस के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।। कार्यक्रम में मंच संचालन ईरम चैधरी द्वारा किया गया।