नकुड़ के रामलीला भवन के सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी

Share

नकुड़ (सहारनपुर)। नगर के ऐतिहासिक रामलीला भवन के विकास, विस्तार, जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शासन ने परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद शासन के अनु सचिव ने संस्कृति निदेशालय को पत्र भेजकर कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि कुछ समय पूर्व नकुड़ विधायक मुकेश चैधरी ने प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर रामलीला भवन के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की मांग उठाई थी। इसके अलावा रामलीला कमेटी नकुड़ तथा नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने भी इस ऐतिहासिक स्थल के विकास की आवश्यकता शासन के समक्ष रखी थी।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/ शासन स्तर पर स्वीकृति मिलने के बाद अब परियोजना की डीपीआर तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर रामलीला भवन के विकास कार्य शुरू होंगे। योजना के तहत परिसर का सौंदर्यीकरण, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा सांस्कृतिक आयोजनों के अनुरूप आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। विधायक मुकेश चैधरी ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला भवन नकुड़ की सांस्कृतिक पहचान है। इसके विकास से धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं स्थानीय नागरिकों और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भी शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि रामलीला भवन के सौंदर्यीकरण से नगर की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी और भविष्य में बड़े स्तर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *