गांव पटनी में ग्राम देवता अनुष्ठान यज्ञ के चतुर्थ दिवस गणपति अर्चन व आवाहित देवताओं का पूजन

Share

चिलकाना। क्षेत्र के गांव पटनी में आयोजित छह दिवसीय ग्राम देवता (भूमिया खेड़ा) अनुष्ठान यज्ञ के चतुर्थ दिवस वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति अर्चन एवं आवाहित समस्त देवी-देवताओं सहित क्षेत्रपाल महाराज का पूजन विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान के रूप में राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, अनिल सैनी, अमित उपाध्याय, प्रमोद प्रधान एवं मनोज कुमार (टिल्लू) शामिल हुए। इस अवसर पर पंडित अनिल वशिष्ठ ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण का आधार हैं।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/ऐसे अनुष्ठानों से समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। अनुष्ठान का पूजन पंडित सुंदरलाल वशिष्ठ, पंडित अनिल वशिष्ठ, पंडित जगदीश वशिष्ठ, संजीव भारद्वाज, पंडित अमित शर्मा एवं पंडित अंकुर दीक्षित ने वैदिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराया। इस दौरान आचार्य अंकुर दीक्षित ने भगवान शिव का भजन डम-डम डम बजाना होगा, मेरे भोले बाबा को आना होगा प्रस्तुत किया। भजन सुनकर श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर हो गए और पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। इस अवसर पर राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, प्रेमलता, मोनिका, पुष्पा सैनी, शालू, राजकुमार, सतीश, अनुज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *