कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए हिंदू संगठनों से एसएसपी ने मांगा सहयोग

Share

सहारनपुर। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की। बैठक में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसएसपी ने संगठन प्रतिनिधियों से यात्रा के सफल संचालन के लिए सुझाव प्राप्त किए और कहा कि प्रशासन तथा समाज के संयुक्त प्रयासों से ही इतनी विशाल धार्मिक यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त निगरानी, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।readmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/एसएसपी ने सभी संगठनों से अपने स्वयंसेवकों को प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कराने तथा अनुशासन बनाए रखने में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या भड़काऊ सामग्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। गोष्ठी में मौजूद हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था का पर्व है और इसे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सभी की साझा जिम्मेदारी है। प्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन कराने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक तैयारियां कर रहा है। उन्होंने आमजन से भी प्रशासन का सहयोग करने और जारी यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *