बिजनौर । जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशानुसार श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जनपद के कांवड़ मार्गों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए ढाबों, होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार सघन निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को स्वच्छ, शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना है।
निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं गुणवत्ता की जांच की गई तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर परीक्षण हेतु भेजे गए। खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि सभी ढाबों एवं होटलों के बाहर स्पष्ट रूप से रेट लिस्ट प्रदर्शित करें तथा भोजन, चाय, दूध एवं अन्य खाद्य सामग्री की शुद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखें।read more :https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………साथ ही सभी खाद्य पदार्थों को ढककर रखने एवं स्वच्छ वातावरण में ही विक्रय करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने विशेष रूप से कुट्टू के आटे, खोया एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, शुद्धता एवं ताजगी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कांवड़ मार्गों पर सतत निगरानी, नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, जिससे कांवड़ यात्रा सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
ReplyForward