ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार और पत्रकार हितों पर बनी रणनीति

Share
नहटौर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को मीडिया क्लिक कार्यालय में जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करना है। इसके लिए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा तथा नए पत्रकारों को जोड़कर सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी।read more :https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipurतहसील अध्यक्ष इंदर सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार अनेक चुनौतियों के बीच अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। संगठन उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान कराने का प्रयास करेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में जिला ऑडिटर देवेंद्र चौधरी , तहसील उपाध्यक्ष रवि गांधी शर्मा, तहसील महासचिव महकार सिंह तोमर, बिजेंद्र शर्मा , परवेज दानिश, डॉ. अशोक शर्मा, सोनी शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *