आउटसोर्सिंग चालक परिचालकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-दिनेश मणि मिश्रा

Share

गोरखपुर क्षेत्र में संविदा आउटसोर्सिंग चालक /परिचालकों का शोषण और उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बस स्टेशनों के आसपास से संचालित होने वाले दगा मार एवं अवैध वाहनो तथा वाहन  माफियाओं एवं वाहनों के विरुद्ध सड़कों पर उतरेंगे रोडवेज के कर्मचारी उक्त बातें  यू पी रोडवेज इंप्लाइज  यूनियन गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष  दिनेश मणि मिश्रा ने क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज के कार्यालय सभागार में आहूत क्षेत्रीय प्रबंधक ,सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त के साथ द्विपक्षीय वार्ता में कहा 36 सूत्रीय मांग पत्रों में गोरखपुर क्षेत्र के सभी कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान हेतु वार्ता की गई वार्ता में क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्पष्ट रूप से कहा कि कर्मचारी समस्याओं का निराकरण तत्काल प्रभाव से किया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/जो भी समस्याएं यूनियन की तरफ से प्रबंधन को बताई जाएगी उसका उचित निराकरण सिद्ध किया जाएगा वार्ता के पूर्व सभागार में ही गोरखपुर क्षेत्र के यूनियन के सभी पदाधिकारी की आवश्यक बैठक भी की गई बैठक का संचालन करते हुए क्षेत्रीय मंत्री  राजेश पाण्डेय ने कहा कि कर्मचारियों की एसीपी गोरखपुर क्षेत्र में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक क्षेत्रीय प्रबंधक सेवा प्रबंधक कार्यालय में बरसों से जमे कार्यालय सहायकों का पटल परिवर्तन आवश्यक रूप से होना चाहिये, स्थानांतरण उद्योग को बंद किया जाए परिचालकों के परिचालन एवं निर्धारित किलोमीटर करने  के उपरांत  उन्हें बुकिंग क्लर्क पद पर पदोन्नति दी जाए शून्य अथवा कम किलोमीटर पर किसी भी दिशा में पदोन्नति न दिया जाए क्योंकि परिवहन निगम मुख्यालयों के मानक के पूर्ण विपरीत है द्विपक्षीय वार्ता में क्षेत्रीय प्रबंधक  लव कुमार सिंह सेवा प्रबंधक  मुकेश कुमार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फाइनेंस  जेपी जायसवाल सहित यूनियन के संजय तिवारी अमरमणि पाण्डेय दिनेश दुबे जयचंद संजय पासवान साधना प्रसाद प्रजापति सुनील शर्मा राजीव कुमार अजय कुमार पाण्डेय ,प्रियांशु उपाध्याय प्रत्यांश मिश्रा राकेश मिश्रा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *