अफजलगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर रामपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक शेख सुलेमान को गुरुवार सुबह पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। उनके पुत्र शेख निजाम को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर दिनभर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अफजलगढ़ प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार के नेतृत्व में अफजलगढ़ पुलिस टीम पूर्व विधायक शेख सुलेमान के आवास पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें घर से बाहर न निकलने की जानकारी दी और एहतियात के तौर पर आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक शेख सुलेमान और उनके समर्थक रामपुर जाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।readmore:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/बताया जा रहा है कि रामपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थिति पर नजर बनाए रखी। दिनभर आवास के आसपास पुलिस की मौजूदगी बनी रही और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती गई। उधर प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह एहतियाती और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत की गई है। इस दौरान अफजलगढ़ प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार,कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार, कांस्टेबल रजनीश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।