गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय में कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर द्वारा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर व नेत्र शल्य चिकित्सा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शक्ति स्थल पर चेयरमैन डॉ. शोभित कुमार, शालिनी शोभित, कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र, निधि शेखर, डॉ. एम. के. अग्रवाल अध्यक्ष एलबीएस आयुर्वेदिक कॉलेज, बिलासपुर, डॉ. इंदु कपूर, कुलपति प्रो. डॉ. बी.एस. सिद्धू, कुलसचिव प्रो. डॉ. महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर, डीन हेल्थ साइंसेस प्रो. डॉ. रणजीत सिंह, आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. विकास कुमार शर्मा व उपस्थित सभी गणमान्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया। स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्धघाटन फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना व विश्वविद्यालय कुलगीत का सामूहिक गायन किया गया। चेयरमैन व कुलाधिपति ने रोगी विभाग व स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण करते हुए उपस्थित मरीजों से संवाद स्थापित किया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं व दी जा रही उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य जांच शिविर के अंतर्गत लगभग 500 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ रोगियों का निःशुल्क परामर्श, परीक्षण, औषधि वितरण और प्रकृति परीक्षण के माध्यम से उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया गया। नेत्र शल्य चिकित्सा अभियान का शुभारम्भ भी किया गया, जिसके अंतर्गत क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों द्वारा 24 जुलाई से 27 जुलाई तक 500 निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के द्वारा हर्बल गार्डन में संगीतमय शाम का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि डा. एम. के. अग्रवाल अध्यक्ष एलबीएस आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर ने कहा कि ऐसे शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. इंदु कपूर ने कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को समय पर परामर्श, उपचार एवं बेहतर दृष्टि प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। कुलाधिपति ने कहा कि स्वस्थ समुदाय ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से विश्वविद्यालय निरंतर जनकल्याण के अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने सभी गणमान्यों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।