भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सड़क बनाने का कार्य कराया शुरू

Share

नागल। बरसात के चलते क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानो की समस्याओं को देखते हुए गांव पहाड़पुर स्थित रेलवे ट्रैक से लेकर गांव गांगनोली तक हल्गोवा हरिद्वार एक्सप्रेसवे के किनारे भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में छुड़वाई सर्विस रोड पर सोमवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से मिलकर सर्विस रोड पर सड़क बनाने का कार्य शुरू करा दिया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी राजपाल सिंह ने बताया कि यह सर्विस रोड उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन करने के बाद एक्सप्रेसवे से लिया गया था और बरसात के मौसम में ग्रामीण तथा किसानों की समस्या को देखते हुए हाईवे के अधिकारी से मिलकर सर्विस रोड पर सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/उन्होंने यह भी बताया कि यह सर्विस रोड रेलवे डीएफसीसी के द्वारा गांव खटोली से  पांडोली फाटक तक करीब 5 किलोमीटर लंबे बहाल किए गए किसानों के चक मार्ग क्षेत्र की जनता के लिए संजीवनी भी बनेगा क्योंकि यह चकमार्ग गांव पहाड़पुर स्थित रेलवे ट्रैक के निकट सर्विस रोड से होकर जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उनके संगठन के कार्यकर्ताओं की एकता एवं ताकत का परिणाम है जो कार्यकर्ताओं ने एक संवैधानिक तरीके से अपनी मांग को रखते हुए रेलवे तथा एक्सप्रेसवे से दोनों मार्ग बहाल कराए हैं। इस दौरान अभिमन्यु वालिया, बिजेंदर उर्फ काला, निखिल त्यागी, राकेश त्यागी, जगदीश वालिया,वीरसिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *