शेखर चैधरी बने सहारनपुर महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी

Share

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए शेखर चैधरी को सहारनपुर महानगर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पारस शुक्ला द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। शेखर चैधरी की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महानगर युवा कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी। संदीप सिंह राणा ने कहा कि संगठन में कर्मठ, ईमानदार और सक्रिय युवाओं को जिम्मेदारी देने से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने शेखर चैधरी से मजबूत टीम का गठन कर युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष शेखर चैधरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने को प्राथमिकता दी जाएगी। शेखर चैधरी की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, विजय शर्मा, एडवोकेट जुबैर अली गाड़ा, जिला सचिव कुणाल शांडिल्य, ब्लॉक अध्यक्ष बिट्टू चैधरी, नवाब अली, गालिब चैधरी, पवन राणा, रणबीर बंदूखेड़ी, अमित विश्वकर्मा, नसीब खान सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शेखर चैधरी के नेतृत्व में महानगर युवा कांग्रेस संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और युवाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *