बहराइच (नानपारा)l नानपारा आदर्श नगर पालिका है फिर भी बिजली व्यवस्था लगातार बदहाल बनी हुई है। दिनभर बिजली की आवाजाही और बार-बार होने वाली कटौती से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर में खराबी, जंपर उड़ने जैसी तकनीकी खामियों के कारण बार-बार आपूर्ति बाधित हो रही है। नगर के अनेक मोहल्ले में कम वोल्टेज की समस्या है जिसके कारण लोगों के कूलर,पंखे फ्रिज, और पानी भरने का पंप पूरी तरह से काम नहीं करता l read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/
रुपईडीहा रोड स्थित सआदत इंटर कॉलेज के निकट ट्रांसफार्मर से रुपईडीहा स्टैंड तक करीब डेढ़ वर्ष पहले नई बिजली लाइन बिछाई गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नई लाइन लगने के बाद से ही इस रूट की बिजली व्यवस्था लगातार खराब बनी हुई है।क्षेत्र में आए दिन टू-फेजिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। पिछले चार दिनों से यह समस्या लगातार बनी हुई है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर विभाग के लाइनमैन मौके पर पहुंचकर अस्थायी रूप से फॉल्ट ठीक कर देते हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर वही समस्या उत्पन्न हो जाती है।मालूम हो कि बिजली विभाग में स्थायी लाइनमैन की कमी एक लाइनमैन है वह कार्यालय से संबद्ध रहते हैं। अधिकांश कार्य डेली वेज और संविदा कर्मचारियों से कराया जा रहा है इन कर्मचारियों के पास काम करने के लिए सुरक्षा कवच देने वाले इंस्ट्रूमेंट तक उपलब्ध नहीं है l पर्याप्त तकनीकी अनुभव के अभाव में फॉल्ट का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे नगर की बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। समस्या के संबंध में अवर अभियंता ओमप्रकाश ने बताया जो भी समस्या है उसे दिखवाता हूं l