बहराइच (नानपारा )l हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान की बैठक गुड गुड डेरी सभागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता डी के श्रीवास्तव ने की शुभारंभ वंदे मातरम गीत के साथ हुआ।बैठक में आगामी 9 अगस्त को मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान श्री शंकर इण्टर कॉलेज के सभागार में किये जाने का निर्णय लिया गया ! नगर के सभी विद्यालयों से प्राप्त मेधावी बच्चो की सूची में से मेरिट के आधार पर 50 बच्चो का चयन एवं सम्मान समारोह का दायित्य मुक्तेश्वर पोद्दार एवं उमेश चंद्र शाह को दिया गया।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/डा दिनेश चंद्रा के द्वारा आगामी 26 सितम्बर को होने वाले कवि सम्मेलन के लिए कवियों से वार्ता की, समापन काब्य पाठ एवम राष्ट्रगान के उपरांत हुआ।इस अवसर पर प्रेम नाथ मिश्रा, आदेश अग्रवाल,डा असीम शुक्ला, एस एन सिंह, डा अशोक गुप्ता,डा विशेष सिंह,मुक्तेश्वर पोद्दार,डा दिनेश चंद्रा,जसवंत मिश्रा,राजेन्द्र प्रकाश मित्तल आदि उपस्थित रहे।