किरतपुर नगर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Share
किरतपुर । नगर स्थित वेंकट हॉल में नगर बार एसोसिएशन की ओर से वार्षिक चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चुनाव कार्यक्रम में निर्विरोध चुनाव होकर अधिवक्ताओं की उपस्थिति में पदाधिकारी को चुना गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए व फूल माला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रविवार देर रात्रि नगर स्थित राधा कृष्ण बैंकट हॉल में एडवोकेट एसोसिएशन किरतपुर की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अधिवक्ताओं की गरिमामई उपस्थिति में चुनाव कमेटी द्वारा नगर बार एसोसिएशन की एक नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता समाज की एकता संगठन की मजबूती तथा अधिवक्ताओं  के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ की गई कार्यकारिणी के पदाधिकारी को सर्टिफिकेट प्रदान का चयन किया गया।  नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए रवि मेहरा, महासचिव इमरान अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम, उप महासचिव मोहम्मद रिजवान को चुना गया साथ ही दीपा कश्यप को सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी वाला पद दिया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को फूल माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना। नवनियुक्त कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर अधिवक्ता समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन बिजनौर,एस के बबली पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन बिजनौर निराकार सिंह अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन बिजनौर श्याम स्वरूप शर्मा एडवोकेट,प्रसून चौधरी एडवोकेट, कुलदीप चौधरी एडवोकेट तथा गौरव अग्रवाल ए डी जी सी सहित अन्य सम्मानित अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नवगठित कार्यकारिणी के पद अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकता और अधिवक्ता हितों के लिए मिल जुलकर कार्य करने का आवाहन किया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/
 एडवोकेट एसोसिएशन किरतपुर की चुनाव कमेटी एवं संरक्षण में मुख्य रूप से मदनलाल अरोड़ा एडवोकेट ,मुनाजिर हुसैन एडवोकेट, कृष्ण कुमार राजपूत एडवोकेट मोहम्मद आसिफ एडवोकेट तथा साधना रानी एडवोकेट की महत्वपूर्ण भूमिका एवं गरिमामयी उपस्थित रही। चुनाव कमेटी एवं संरक्षकगण के मार्गदर्शन और सहयोग से नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर नवयुक्त पदाधिकारी ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंप गई है उनका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया जायगा तथा अधिवक्ता की प्रत्येक उचित समस्या के समाधान और उनके सम्मान की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।कार्यक्रम के उपरांत भोजन की व्यवस्था भी की है थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *