भदोही। जनपद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात नियमों के अनुपालन के लिए विशेष अभियान चलाया। शांतिभंग के अंदेशा में 19 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। जिसको धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस के अंतर्गत न्यायालय में चालान किया गया। वहीं यातायात पुलिस ने 110 वाहनों का चालान कर 2,36,000 रुपए का समन किया। थाना गोपीगंज उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव ने ग्राम घानापुर से 3 अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना कोईरौना उपनिरीक्षक रवि प्रकाश ने ग्राम केवटाही से एक व उपनिरीक्षक संतोष सिंह ने ग्राम भावापुर से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना भदोही उपनिरीक्षक आफताब आलम ने ग्राम गंगापुर से 3 अभियुक्त गिरफ्तार किया।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/ थाना चौरी उपनिरीक्षक केदार नाथ द्वारा थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना औराई उपनिरीक्षक जयप्रकाश नारायण ने ग्राम इटवा से 3 व उपनिरीक्षक रणजीत राम ने ग्राम लोढ़ाव से 3 अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना ऊंज उपनिरीक्षक रमेश सिंह ने ग्राम गोधना से 2 व उपनिरीक्षक सुरेश यादव ने ग्राम बदलीपुर से 2 अभियुक्त गिरफ्तार किया। यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान में 80 दो पहिया वाहन व 30 चार पहिया वाहन सहित कुल 110 वाहनों का चालान कर 2,36,000 रुपए का समन किया गया।