कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वाँछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 19.07.2026 को थाना सिकन्दरा पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा मानपुर पुल के अण्डरपास पर थाना क्षेत्र सिकन्दरा में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग की जा रही थी कि तभी अकबरपुर की ओर से दो मोटरसाइकिल पर 02-02 व्यक्ति सवार होकर आ रहे थे तो उन लोगों द्वारा पुलिस को देखकर वापस जाने लगे, जिन्हें आवाज देकर रुकने के लिये कहा गया परन्तु दोनों मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया तो संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा घेरकर उन्हें पकड़ लिया गया एवं भागने का कारण पूछते हुए नाम पता व वाहनों के दस्तावेज तलब किये गये, जिस पर उन व्यक्तियों द्वारा वाहनों से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके एवं पहली मोटरसाइकिल (पल्सर) सवार व्यक्तियों ने अपना नाम 1. कुनाल पाल पुत्र स्व0 शिवनारायण पाल निवासी ग्राम हिसावा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात उम्र 20 वर्ष, व 2. कसीम पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी संदलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात उम्र 23 वर्ष, तथा दूसरी मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स) सवार व्यक्तियों ने अपना नाम 3. साहिबे आलम उर्फ सिब्बू पुत्र इदरीश निवासी ग्राम संदलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात उम्र 20 वर्ष, 4. रमजान अली पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम संदलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात उम्र 19 वर्ष बताया। मौके पर अभियुक्तों के कब्जे से तकनीकी साक्ष्यों/ पूछताछ में बतायी गयी चोरी की मोटरसाइकिल पल्सर व एचएफ डीलक्स बरामद की गयी।
पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने मुन्ना उर्फ हसनैन पुत्र गुलाम मुस्तफा निवासी मोहल्ला दलेल नगर कस्बा व थाना अजीतमल जनपद औरैया व शेरसिंह उर्फ शेरू पुत्र रमेश निवासी रसूलाबाद थाने के पास थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की है।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ मौके पर पकडे गये अभियुक्तों की निशानदेही मुन्ना उर्फ हसनैन के प्लॉट, बिरहाना पुल के पास सिकन्दरा पर हाइवे किनारे औरैया से कानपुर जाने वाले सर्विस रोड पर पहुंचे तो प्लॉट के बाहर सड़क किनारे एक बजाज मैक्सिमा कार्गो थ्री व्हीलर लोडर नं0 यूपी 77 बीएन 3951 जिस पर 02 मोटरसाइकिल लदी हुई हैं, खड़ा मिला। हसनैन के प्लॉट पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खोलने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मुन्ना उर्फ हसनैन पुत्र गुलाम मुस्तफा निवासी मोहल्ला दलेल नगर कस्बा व थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र 22 वर्ष बताया। प्लॉट के बेसमेंट में मौजूद दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम शेरसिंह उर्फ शेरू पुत्र रमेश निवासी रसूलाबाद थाने के पास थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात उम्र 40 वर्ष बताया। जिसमें शेरसिंह उर्फ शेरू द्वारा बताया गया कि ये लोडर मेरा है, जो मेरी पत्नी के नाम है। इसमें लदी हुई मोटरसाइकिल चोरी की हैं, जो कुनाल व उसके साथियों द्वारा चोरी करके यहां रखी गयी हैं। मैं कबाड का काम करता हूँ। मुन्ना उर्फ हसनैन मुझे मोटरसाइकिल के पार्ट्स व सामान बेचता है। जो मोटरसाइकिल मेरे लोडर में लदी हुई हैं, मैं उन्हें बेचने के लिये औरेया ले जाने वाला था। बेसमेंट के अन्दर 06 अन्य मोटरसाइकिल खड़ी हुई मिली। जामा तलाशी से अभियुक्तों के कब्जे से कुल 2,820 रूपये व 06 मोबाइल बरामद हुए। अभियुक्तों से बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिकन्दरा पर मु0अ0सं0 0131/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/ 318(4)/336(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया है। बरामद हुई 10 मोटरसाइकिलों में से हीरो होण्डा मोटरसाइकिल नं0 UP 77 U 1130 सम्बन्धित मु0अ0सं0 50/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात व हीरो पेशन प्रो नं0 UP 77 R 5141 सम्बन्धित मु0अ0सं0 128/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात पूर्व में पंजीकृत है। गिरफ्ताशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है