बहराइच l कतर्नियाघाट क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बिछिया-गिरजापुर मार्ग का बताया जा रहा है, जहां एक तेंदुए ने चलती बाइक पर हमला करने का प्रयास किया। अचानक सामने आए तेंदुए को देख बाइक सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके से तेजी से भागकर अपनी जान बचाई।घटना के दौरान सड़क पर मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ चहलकदमी करती हुई नजर आई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस पूरी घटना के दो अलग-अलग वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में तेंदुआ सड़क पर घूमता हुआ दिख रहा है, जबकि दूसरे में कार सवार युवकों ने उसकी गतिविधियों को कैमरे में कैद किया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/स्थानीय लोगों का कहना है कि कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।