कैमरा और लाकेट झपटमारी का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा में, ₹46,400 नकद सहित बरामदगी

Share
गाजीपुर। जनपद की कोतवाली पुलिस ने झपटमारी की दो घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। इनके कब्जे से कुल 46,400 रुपये नकद, एक कैमरा और पीली धातु का एक माला-लाकेट बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों बाल अपचारी कैमरा बेचने की फिराक में रौजा ओवरब्रिज के नीचे खड़े थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/
पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई को थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 509/2026 एवं मु0अ0सं0 514/2026 के तहत दर्ज झपटमारी के मामलों की जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल बाल अपचारी चोरी के कैमरे को बेचने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रौजा ओवरब्रिज के पास दबिश देकर तीनों को अभिरक्षा में ले लिया।पूछताछ में बाल अपचारियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दो दिन पहले शिववाटिका के पास एक व्यक्ति से कैमरा झपटा था तथा 14 जुलाई को अष्टभुजी कॉलोनी में एक महिला का लाकेट छीना था। दोनों सामान बेचने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।पूछताछ के दौरान बाल अपचारियों ने कई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कासिमाबाद के रामगढ़ क्षेत्र में एक सोनार से 8 हजार रुपये लूटे थे। इसके अलावा कुवाटी नहर के पास एक चैन छीनकर उसे 24 हजार रुपये में बेच दिया था तथा नाथूपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति से सोने की सिकड़ी और 3 हजार रुपये भी छीने थे।पुलिस ने तीनों बाल अपचारियों के कब्जे से 46,400 रुपये नकद, एक कैमरा और एक पीली धातु का माला-लाकेट बरामद किया है। तीनों के विरुद्ध पूर्व से भी कोतवाली, कासिमाबाद और सादात थानों में लूट और झपटमारी के कई मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा एवं अभिनव कुमार गुप्ता ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *