यूनियन बैंक ने सौंपा ₹2 लाख का बीमा दावा चेक, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने का किया आह्वान

Share
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गाजीपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत एक लाभार्थी के नामिनी को ₹2 लाख की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया। बैंक अधिकारियों ने इस अवसर पर आमजन से केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/कार्यक्रम में यूनियन बैंक के अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव एवं उप अंचल प्रमुख के.डी. गुप्ता ने संयुक्त रूप से नामिनी को बीमा दावा राशि का चेक सौंपा। इस दौरान क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) राजदेव कुमार, उप क्षेत्र प्रमुख सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आम नागरिकों को बेहद कम प्रीमियम पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के मुखिया की आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में ऐसी योजनाएं परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करती हैं।उन्होंने यूनियन बैंक के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बैंक मित्रों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पात्र ग्राहकों को इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए अभियान चलाएं, ताकि जरूरतमंद परिवार समय पर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को योजनाओं की पात्रता, प्रीमियम, बीमा कवरेज तथा दावा प्रक्रिया की भी जानकारी दी और लोगों से अपने बैंक खातों के माध्यम से इन योजनाओं में नामांकन कराने की अपील की। बैंक प्रबंधन ने विश्वास जताया कि जन-जागरूकता बढ़ने से अधिकाधिक परिवार सामाजिक सुरक्षा कवच के दायरे में आएंगे और विपरीत परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *