जखनियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में साबिर अली आईटीआई, जखनियां में आयोजित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुजरात प्लांट) के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बड़ी सफलता मिली। प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल 135 प्रशिक्षुओं में से 105 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन होने से संस्थान में उत्साह का माहौल रहा। चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/
कैंपस प्लेसमेंट का संचालन मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि एचआर सुनील कुमार तथा कैरियर ट्री एचआर सॉल्यूशंस प्रा. लि. की टीम ने किया। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया गया, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर 105 अभ्यर्थियों का चयन गुजरात स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में रोजगार के लिए किया गया।इस अवसर पर संस्थान के प्रिंसिपल अमरनाथ यादव ने कहा कि 105 अभ्यर्थियों का चयन संस्थान के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और संस्थान में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का परिणाम है। हमारा उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों का चयन नहीं हो पाया है, वे निराश न हों बल्कि और अधिक मेहनत के साथ अगली सफलता की तैयारी करें।संस्थान के डायरेक्टर आमिर अली ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल तकनीकी शिक्षा देना नहीं, बल्कि युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर उन्हें बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि 135 में से 105 अभ्यर्थियों का चयन संस्थान की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की लगन और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है। भविष्य में भी प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों के साथ कैंपस प्लेसमेंट आयोजित कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रबंधन ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास जताया कि ये युवा अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और जनपद का नाम रोशन करेंगे।