100 किलो चोरी का लोहे का शटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, संगठित चोरी गिरोह का खुलासा

Share
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए लगभग 100 किलोग्राम वजन का चोरी हुआ लोहे का शटर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी के खिलाफ भी कार्रवाई की है।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को ग्राम खुझियाँ निवासी इन्द्रबली यादव की दुकान से अज्ञात चोरों ने करीब 100 किलो का लोहे का शटर चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना मुबारकपुर में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार यादव मामले की जांच कर रहे थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 13 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीसा ढाबा के पास से अवनीश चौहान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जमुड़ी स्थित एक कबाड़ की दुकान से चोरी गया शटर बरामद कर दुकानदार खलीलुल्लाह को भी गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका तीन सदस्यीय गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी का सामान कबाड़ी खलीलुल्लाह की दुकान में छिपाया जाता था और बाद में ऊंचे दामों पर बेचकर रकम आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस के अनुसार, खलीलुल्लाह पूर्व में भी चोरी का माल खरीदने के मामलों में जेल जा चुका है तथा उसके खिलाफ थाना सिधारी में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार आरोपियों में अवनीश चौहान निवासी धर्मागतपुर, थाना दुल्लहपुर (गाजीपुर) तथा खलीलुल्लाह निवासी जमुड़ी, थाना मुबारकपुर (आजमगढ़) शामिल हैं।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल कृष्ण कुमार मिश्रा, सर्वेश चौरसिया, राहुल राय, सूरज यादव, अमित कुमार चौधरी, किशन मद्धेशिया एवं अभयराज पटवा की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *