नागल। सोमवार सुबह गांव सलेमपुर में मकान की छत गिरने से एक विकलांग युवती की मौत हो गई। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओमवीर की पुत्री ज्योति आयु करीब 23 वर्ष दोनों पैरों से दिव्यांग होने के कारण घर के कामकाज में ही हाथ बटाती थी।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ रविवार रात वह घर के बरामदे में सोई हुई थी। सुबह करीब 4ः30 लेंटर की हालत जर्जर होने के कारण उसका कुछ हिस्सा टूटकर ज्योति के ऊपर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गइ। घटना से परिवार में हड़कम्प मच गया। आसपास के मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में ज्योति को नागल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तहसीलदार पुष्पांकर देव राजस्व टीम तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के लिए मृतका युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।